Connect with us

Uncategorized

हैरत का खजाना: बीजेपी विधायक के घर के बाहर सोने के बैग सोना, चांदी और नगद किसके और क्यों

हाइलाइट्स
1)बीजेपी विधायक प्रसाद लाड के घर के बाहर बैग एक अनजान बैग मिला.
2)बैग में सोने, चांदी की मूर्तियां और रुपये रखे हैं.
3)विधायक प्रसाद लाड ने बैग की सूचना मुंबई पुलिस को दी.
4)मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी (Maharashtra BJP) के विधायक प्रसाद लाड (Prasad Lad) के घर के बाहर रुपयों से भरा एक बैग बरामद हुआ है। इस बैग में रुपये, सोने के गहने और चांदी की मूर्तियां रखी हुई हैं। इस बैग को किसने और कब रखा? इसकी जांच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की तरफ से की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक किसी अनजान व्यक्ति ने लाड के घर के बाहर रुपयों और गहनों से भरा बैग रखा है। विधायक लाड को इमारत के सिक्योरिटी गार्ड ने इस बाबत जानकारी दी थी। आपको बता दें कि मुंबई के माटुंगा इलाके में प्रसाद लाड का घर है। आज सवेरे उनके घर के सामने यह बैग बरामद हुआ है।

बैग ने फैलाई दहशत
बीजेपी विधायक प्रसाद लाड के घर के बाहर आज सुबह जब यह बैग बरामद हुआ। तब लोगों को काफी डर भी था। लोग यह सोच रहे थे कि कहीं इस बैग में विस्फोटक है जैसी कोई चीज ना हो। दरअसल आज आषाढ़ी एकादशी है। जिसके चलते आज महाराष्ट्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय है। ऐसे में, इस भक्ति के रंग में कोई भंग न मिला दे। लिहाजा इमारत के आसपास के लोगों के मन में खौफ का माहौल था।

बैग में क्या है?
प्रसाद लाड के घर के बाहर जो बैग बरामद हुआ है। उसमें सोने और चांदी की मूर्तियों के अलावा रुपए भी रखे थे। लाड के माटुंगा स्थित घर के बाहर यह बैग बरामद हुआ है। विधायक के घर के बाहर सुरक्षा होने के बावजूद इस तरह से बैग का मिलना लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

तत्काल पुलिस को सूचना दी
सुबह जैसे ही घर के बाहर इस बैग के होने की सूचना प्रसाद लाड को मिली। उन्होंने फौरन इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बैग के विषय में पूरी जानकारी ली। फिलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। प्रसाद लाड घर के आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरों की भी छानबीन की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts