Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में नशामुक्ति केन्द्र से 19 नशेड़ी खिड़की तोड़कर हुए फरार

हल्द्वानी। कमलुवागांजा क्षेत्र में संचालित एक नशामुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे 19 युवक खिड़की तोड़कर फरार हो गए। नशामुक्ति केंद्र से भागने से पहले युवकों ने वहां पर जमकर उत्पात भी मचाया। केंद्र संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फरार हुए युवकों में चार पर मुकदमे भी दर्ज हैं। कमलुवागांजा क्षेत्र में एक नशामुक्ति केंद्र संचालित हो रहा है। वर्तमान में केंद्र में 39 नशेड़ी युवक अपना उपचार करा रहे हैं। बीती केंद्र में कई युवकों ने जमकर उत्पात मचाया था जिसके बाद 19 युवक खिड़की तोड़कर मौके से फरार हो गए। नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ 19 युवकों के फरार होने से अफरार तफरी मच गई। केंद्र संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र से जो युवक फरार हुए हैं उनमें नैनीताल जिले के साथ ही बाहरी राज्यों के युवक भी भर्ती हैं। फरार 19 युवकों में से 4 युवकों खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts