Connect with us

Uncategorized

जंगल चारा लेने गयीं महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया,एक की मौत

उत्तराखंड। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएफओ दिनकर तिवारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गांव से लालपुर क्षेत्र से चार महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल जा रही थीं, इस दौरान आबादी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान लक्ष्मी चौधरी (48) पत्नी सुनील चौधरी की जान चली गई। वहीं, सुनीता जखवाल (40) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन (37) पत्नी अजय कुमार और अनिता देवी (42) पत्नी मुकेश घायल हो गईं। घायलों का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts