Connect with us

Uncategorized

दुस्साहस- नैनीताल तहसील के रिकॉर्डरूम से ज़मीनों की फाइल चोरी, प्रशासन में खलबली

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नैनीताल के तहसील परिसर में चोरों ने रिकॉर्ड रूम में घुसकर फाइल चुरा ली। जिसमें जमीनों के दाखिल खारिज एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज थी। तहसील परिसर में चोरी होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल तहसील के चौकीदार महेश चंद्र ने थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि बुधवार रात उसे तहसील परिसर में किसी के होने का आभास हुआ। जब उसने रिकॉर्ड रूम के पास जाकर खिड़की से भीतर देखा तो उसे कमरे के अंदर कोई घूमता दिखा। इसके बाद उसने तहसील के अन्य कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। कर्मचारियों के पहुंचने पर दरवाजा खोलकर देखा तो रिकॉर्ड रूम की आलमारी खुली हुई थी। इसी के साथ कार्यालय के पीछे का दरवाजा भी टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखे दस्तावेजों की जब जांच की गई तो इसमें तहसील का आर-6 रजिस्टर नदारद मिला। तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि चोरी हुए रजिस्टर में महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इसके खिलाफ तल्लीताल थाने में तहरीर दी गई है। वहीं, तल्लीताल थाना अध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts