Connect with us

Uncategorized

द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेगी सुभासपा, अमित शाह और योगी जी का फोन आया…..अखिलेश को हमारी जरूरत नहीं है…बोले-ओपी राजभर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष में पड़ी फूट के कारण मुर्मू बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं। मुर्मू की उम्मीदवारी से जहां यूपीए में फूट पड़ गया, वहीं दूसरे विपक्षी दलों ने भी द्रोपदी मुर्मू का साथ देने की घोषणा की है। मुर्मू के समर्थन और विरोध के सवाल पर यूपीए में ही फूट नहीं पड़ी है, बल्कि सपा और कांग्रेस जैसे कई दल भी फूट के शिकार हुए हैं। खासतौर पर विपक्षी उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रखने वाली टीएमसी भी ऊहापोह की स्थिति में है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया। राजभर ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए सीएम योगी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुझसे द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही। जब गृह मंत्री मुझसे ये बात कह रहे हैं, जबकि मेरी कोई औकात नहीं। ऐसे में हमने द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “उन्हें मेरे वोटों की जरूरत नहीं है। मैं तो उनका इंतजार करता रहा लेकिन उन्हें मेरे समर्थन की जरूरत नहीं है।”

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts