Connect with us

Uncategorized

धामी की धूम, 6 महीने के काम का इनाम, अब हार का कोई गम नहीं

खबर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा के 47 विधायकों की मौजूदगी में तय हो गया कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। इसकी घोषणा के साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री व पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को छह महीने का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा था। भाजपा हाईकमान ने तय किया कि श्री धामी को काम करने का और समय मिलना चाहिए। धामी फिर से उत्तराखंड में सरकार लाने में सफल रहे। भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर धामी के नाम पर हामी भर दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 24 या 26 मार्च को पद एवं गोपनियता की शपथ ले सकते हैं। साथ ही, कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।
उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा को 11वें दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री मिल गया है। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर ऑब्जर्वर मीनाक्षी लेखी के साथ पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। बैठक के बाद सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया है।
इससे पहले, सोमवार सुबह राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके बाद, उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड में 14 मार्च को प्रदेशभर में वोटिंग हुई थी। 10 मार्च को मतगणना के बाद भाजपा ने 47 सीटों जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। जबकि, कांग्रेस को 19 और निर्दलीय व बसपा को दो-दो सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा।

सीएम चेहरे को लेकर लड़ रही भाजपा को करारा झटका लगा जब सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। उन्हें कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने हराया। धामी के चुनाव हारने के बाद सीएम पद की लॉबिंग जमकर शुरू हो गई थी। आखिरकार भाजपा हाईकमान ने विधायकों पर लगाम कसते हुए लॉबिंग पर विराम लगा दिया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts