Connect with us

Uncategorized

अब हल्द्वानी में इन प्रतिष्ठानो को नोटिस भेजने की तैयारी में जिला विकास प्राधिकरण

हल्द्वानी। शहर में बढ़ती पार्किंग की समस्या को देखते हुए जिला विकास प्राध्किरण ने अब सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। जिन शोरूम और कॉम्पलैक्स में पार्किंग नहीं बनाई गई है, उन्हें नोटिस देने की तैयारी चल रही है। साथ ही व्यावसायिक निर्माण कर रहे लोगों से पार्किंग नहीं बनाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि शहर में ऐसे कई बड़े कॉॅम्पलैक्स हैं जिन्होंने नक्शे में पार्किंग तो दिखाई है लेकिन धरातल पर पार्किंग की जगह दुकान बनाई हुई हैं।

नियमों की अनदेखी करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्त रुख अख्तियार किया जा रहा है। जिन लोगों ने पार्किंग नहीं बनाई है, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि नए व्यावसायिक भवनों का निर्माण कर रहे लोगों को भी हिदायत दी है कि वह बेसमेंट में दुकानें न बनाकर उन्हें पार्किंग बनाए ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर व्यावसायिक भवनों में पार्किंग का निर्माण नहीं किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts