Connect with us

Kasturi News

अक्सर लोग सुबह उठकर चाय या कॉफी पीते हैं जोकि सेहत के लिए खतरनाक है। घर के बड़े बुजुर्ग सुबह-सुबह भीगे हुए बादाम खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसकी कई वजह हैं। वास्तव में कई शोधों से पता चलता है कि सुबह सबसे पहले हेल्दी फैट लेने से कई फायदे मिलते हैं।

Uncategorized

Diet tips: ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल, वजन करना है कम? नाश्ते में खाएं हेल्दी फैट वाली ये 7 चीजें

खबर शेयर करें -

सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है और उससे भी जरूरी यह है कि आप क्या खा रहे हैं। वास्तव में सुबह के नाश्ते से ही आपको दिनभर के कामकाज के लिए एनर्जी और शरीर को ताकत मिलती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट नाश्ता नहीं छोड़ने की सलाह देते हैं।

अक्सर लोग सुबह उठकर चाय या कॉफी पीते हैं जोकि सेहत के लिए खतरनाक है। यह भी देखा गया है कि लोग सुबह नाश्ते में चाय पराठा, पूरी-सब्जी और जैम-ब्रेड जैसी चीजों को अधिक सेवन करते हैं। इन चीजों से पेट तो भर जाता है लेकिन शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।


न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के अनुसार, आपको बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह के नाश्ते में हेल्दी फैट से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारे घर के बड़े बुजुर्ग सुबह-सुबह भीगे हुए बादाम खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसकी कई वजह हैं। वास्तव में कई शोधों से पता चलता है कि सुबह सबसे पहले हेल्दी फैट लेने से कई फायदे मिलते हैं।

​ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

​ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

हेल्दी फैट ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक है। चूंकि कोई कार्बोहाइड्रेट मौजूद नहीं है, इसलिए ब्लड शुगर में कोई बढ़ोतरी नहीं होती है। इसके अलावा यह इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार करता है।

​वजन कम करने में सहायक

​वजन कम करने में सहायक

हेल्दी फैट से आपको ऊर्जा मिलती है और इससे आपको संतुष्टि मिलती है। यही वजह है कि आपको कम भूख लगती है। इस तरह आपको वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

​हार्मोनल स्वास्थ्य में होता है सुधार

​हार्मोनल स्वास्थ्य में होता है सुधार

यह हार्मोनल स्वास्थ्य में सुधार और पोषक तत्वों के अवशोषण की सुविधा के लिए बहुत अच्छा काम करता है और आंत की परत को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

​मानसिक विकास को मिलता है बढ़ावा

​मानसिक विकास को मिलता है बढ़ावा

सुबह-सुबह हेल्दी फैट का सेवन करने से मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है। इतना ही नहीं, यह तापमान को बनाए रखने में भी सहायक है। यह कब्ज से निपटने में भी मदद करता है।

​हेल्दी फैट के लिए क्या खाएं

​हेल्दी फैट के लिए क्या खाएं

अगर बात करें, तो हेल्दी फैट में शामिल चीजों की तो, आप अपनी डाइट में भीगे हुए बादाम, अखरोट, काजू, नारियल तेल, गाय का घी और नारियल शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts