Connect with us
देहरादून से दिल्ली और फिर देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो चुका है। ये कुल पांच जगहों पर रुककर चलेगी।

Uncategorized

देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, जानिए किराया, टाइमिंग, रूट और तमाम डिटेल

देहरादून: देहरादून से दिल्ली और फिर देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो चुका है। ये कुल पांच जगहों पर रुककर चलेगी। वंदे भारत भारत के सामान्य परिवारों की पहली पसंद बनती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह रेलवे का स्वर्णिम युग है। स्वदेश में निर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन यहां से चलने जा रही है। जल्द ही दुर्गम इलाकों में भी ऐसी ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच रेल सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। चलिए अब आपको ट्रेन की खूबियों और किराये के बारे में बताते हैं। वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा है। औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। राजाजी नेशनल पार्क में ट्रेन की औसत रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा होगी। सप्ताह में बुधवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस शेष सभी छह दिन संचालित होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया उत्तराखंड और देश की राजधानी को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जबकि उत्तर रेलवे की ओर से संचालित होने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अब तक देश में कुल 16 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं।

देहरादून से दिल्ली: देहरादून- 7.00 बजे, हरिद्वार- 8.04 बजे, रुड़की- 8.49 बजे, सहारनपुर- 9.27 बजे, मुजफ्फरगनर- 10.07 बजे, मेरठ- 10.37 बजे, आनंद विहार- 11.45 बजे
दिल्ली से देहरादून: आनंद विहार- शाम 5.20 बजे, मेरठ- 6.38 बजे, मुजफ्फरनगर- 7.08 बजे, सहारनपुर- 7.55 बजे, रुड़की- 8.31 बजे, हरिद्वार- 9.15 बजे, देहरादून- रात 10.35 बजे.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts