Connect with us

Uncategorized

बागेश्वर के क्रीड़ाधिकारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

बागेश्वर- जिले के क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा का शव उनके आवास में मिलने से महकमें सहित क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह जब वो अपने कार्यालय नहीं पहुंचे तो कार्यालय से कुछ कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सीएल वर्मा चारपाई पर लेटे हुए थे। कर्मचारियों ने उन्हें जगाना चाहा तो वह नहीं उठे, इसके बाद कर्मचारियों ने नजदीक से जाकर देखा तो सीएल वर्मा चारपाई पर मृत अवस्था में थे।यह देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गई और पुलिस को भी सूचना किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts