Connect with us

Uncategorized

सीपीएम नेता बच्चीराम कंसवाल का ऋषिकेश में किया गया अंतिम संस्‍कार

ऋषिकेश: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता बच्चीराम कंसवाल का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के निकट मुनीकीरेती पूर्णानंद घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा मुनीकीरेती घाट पहुंची। सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय रहे बच्चीराम कंसवाल का बुधवार को निधन हो गया था।

बता दें कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता बच्चीराम कंसवाल का बुधवार को देहरादून में उनके आवास पर निधन हो गया था। कंसवाल 88 वर्ष के थे और अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। कंसवाल शिक्षक आंदोलन के अलावा अन्य सामाजिक गतिविधियों में आगे रहे। इस दौरान उन्हें कई बार जेल यात्राएं भी करनी पड़ी। राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार वेदिकावेद ने वामपंथी आंदोलन के पुरोधा, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार बच्चीराम कंसवाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

मात्र 27 वोट से चुनाव हार गए थे

इतिहासकार महिपाल नेगी ने बताया कि बच्चीराम कंसवाल टिहरी- उत्तरकाशी रोड पर बसे गांव मरोड़ा के निवासी थे। 1960 के दशक में कंसवाल वामपंथी आंदोलन में शामिल हो गए थे। 1970 में उनकी शिक्षा विभाग में नौकरी लग गई थी, लेकिन कुछ साल शिक्षक की नौकरी करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ उत्तर प्रदेश विधान परिषद (शिक्षक स्नातक सीट) का चुनाव भी लड़ा था। उस समय वह मात्र 27 वोट से चुनाव हार गए थे। कंसवाल से टिहरी में हर राजनीतिक दल के नेता प्रभावित थे। वह 1964 से आजीवन सीपीएम में सक्रिय रहे और कई आंदोलनों में उनकी अहम भूमिका रही। सीपीएम में वह टिहरी जिला सचिव के बाद उत्तराखंड सचिव मंडल के सदस्य भी रहे। पिछले कुछ सालों के दौरान वह पत्रकारिता में भी सक्रिय रहे थे।साभार न्यू मीडिया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts