Connect with us

Uncategorized

गोवा कांग्रेस में संकटः पार्टी ने माइकल लोबो को विपक्ष के नेता पद से हटाया

गोवा कांग्रेस में भारी संकट पैदा हो गया है. कांग्रेस के विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की कथित खबर के बीच पार्टी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो को अबिलंब इस पद से निष्काषित कर दिया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के गोवा इंचार्ज दिनेश गुंडू राव ने कहा कि हमारे ही कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर ऐसी साज़िश रची थी जिससे गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो जाए और दलबदल हो. दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कांग्रेस की गोवा इकाई के नेता माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत भाजपा के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ साजिश रच रहे थे, कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी. फिलहाल तत्काल उन्हें पद से हटा दिया गया है.

बीजेपी ने हमारे विधायकों को बहुत सारा धन देने का प्रलोभन दिया 
दिनेश गुंडू राव ने कहा कांग्रेस के ये दोनों विधायक बीजेपी के साथ पूरी तरह से समन्वय कर रहे थे. दिगंबर कामत ने भविष्य में खुद को कानून के शिकंजे से बाहर रखने के लिए यह किया है क्योंकि इनके खिलाफ कई मामले हैं. वहीं माइकल लोबो सत्ता और पद के लिए ऐसा करने को आतुर हुए हैं. उन्होंने कहा, बीजेपी चाहती है कि हमारे दो तिहाई विधायकों को वो तोड़ ले. यानी कम से कम वह हमारे 8 विधायकों पर डोरे डाल रही है. हमारे कई लोगों को बहुत सारे पैसे का ऑफर दिया गया है. मुझे जब यह सब पता चला तो मैं दंग रह गया. लेकिन हमारे 6 विधायक अभी भी हमारे साथ हैं और हमें उनपर गर्व है.

कांग्रेस के 9 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा
माना जा रहा है कि कांग्रेस के लगभग आठ से नौ विधायक सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी कांग्रेस पार्टी में किसी भी तरह से टूट से इनकार कर रही है लेकिन इस खबर ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है. गोवा में कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं और अगर पार्टी में अलग होकर नौ विधायक बीजेपी का दामन थाम लेते हैं तो कांग्रेस के पास सिर्फ 2 ही विधायक बचेंगे. वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ भाजपा ने उम्मीद जताई है कि दिन खत्म होने तक तीन और विधायक पार्टी में शामिल होने के लिए मान सकते हैं.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts