Connect with us

Uncategorized

Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 2 लाख 64 हजार नए मामले, 24 घंटे में ठीक हुए एक लाख से ज्यादा लोग

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेलगाम हो गई है। बीते 24 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज कोरोना के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात रही कि इस दौरान 1,09,345 ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या सक्रिय 12,72,073 हो गई है।

कल के मुकाबले 6.7% नए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में गुरुवार के मुकाबले आज 6.7% ज्यादा केस सामने आए हैं। गुरुवार को देश में 2,47,417 मामले सामने आए थे जबकि आज ये संख्या 2,64,202 हो गई है। यानी कल के मुकाबले संक्रमितों की मामले 16,785 बढ़े हैं।

देश में आज कल से 16,785 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,47,417 मामले आए थे। 

ओमिक्रोन मरीजों की संख्या भी बढ़ी

डेली पाजिटिविटी रेट बढ़कर 14.78% हो गया है। वहीं, ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 5,753 हो गई है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts