Connect with us

Uncategorized

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी गणेश गोदियाल के समर्थन में उतरे, कहा- राजनीतिक रूप से की गई उनकी हत्या

खबर शेयर करें -

देहरादून : पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थन में उतरे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनाकर गोदियाल की राजनीतिक रूप से हत्या की गई। वह अध्यक्ष नहीं बनते तो विधायक निर्वाचित होते। उन्होंने गोदियाल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की पैरवी की। 

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में विधायक हरीश धामी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से गणेश गोदियाल के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि गोदियाल ने उत्साह के साथ कार्य किया है। ऐसा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी को नहीं मिलेगा। 

गोदियाल के साथ प्रदेश में चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति पर उन्होंने सवाल दागे। धामी ने कहा कि चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर गोदियाल को सही तरीके से काम नहीं करने दिया गया। यह पता नहीं पाता था कि असल में अध्यक्ष कौन है। 

नेता प्रतिपक्ष पद के लिए दावेदारी पेश

धामी ने कहा कि गोदियाल के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों से इस्तीफा लेना चाहिए था। धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रदेश का बड़ा नेता बताते हुए कहा कि उनके बगैर कांग्रेस की कल्पना नहीं की जा सकती। लालकुआं सीट से हरीश रावत को चुनाव लड़ाकर कांग्रेस ने उन्हें बालिका वधू बना दिया। 

साथ ही उन्होंने कहा कि हरीश रावत को राजनीतिक रूप से मिटाने की जितनी कोशिश हुई, उतनी तेजी से वह निखरते गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष के लिए उन्होंने पार्टी फोरम पर दावेदारी पेश कर दी है।

रावत व समर्थकों को निपटाने की कोशिश: कुंजवाल 

अल्मोड़ा जिले की जागेश्वर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी कहा कि चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ उनके समर्थकों को भी निपटाने की कोशिशें हुई हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts