Connect with us

Uncategorized

नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप, चर्चाएं

कालाढूंगी। कालाढूंगी थाना अंतर्गत बैलपड़ाव चौकी के रतनपुर ग्रामसभा चंद्रपुर नहर पर नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रतनपुर ग्रामसभा के प्रधान पति हेम तिवारी ने बैलपड़ाव पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बैलपड़ाव नहर में 7 माह का नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है जिसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के लिए जांच जारी रहेगी। नवजात के शव के माता पिता का पता चलने पर करवाई अमल में लाई जाएगी। घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म बना हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts