Connect with us

Uncategorized

सरस माकेर्ट में सुबह सैर पर निकले कमिश्नर deepak rawat के हत्थे चढ़ गया जीएसटी चोरी का माल

हल्द्वानी। सरस मार्केट प्रातः मार्निंंगवॉक पर निकले कुमाउ आयुक्त दीपक रावत ने जीएसटी चोरी कर भारी मात्रा में लाये जा रहे व्यापारियों के सामान को जब्त करवा दिया। आयुक्त के संज्ञान में आया था कि हल्द्वानी शहर में कई ऐसे व्यापारी हैं जो बिना जीएसटी के सामान की सप्लाई कर रहे हैं। आयुक्त ने मौके पर जीएसटी अधिकारियों को तलब किया। अधिकारियों द्वारा जांच कर पाया कि कुल 38 पैकेट सामग्री के बिना जीएसटी बिल के पाये गये। पैकेट में अलग-अलग प्रकार की सामग्री पाई गई, जिस पर नाम कुछ और ही लिखा था तथा सामग्री कुछ और ही निकली।

सरस माकेर्ट में सुबह सैर पर निकले कमिश्नर deepak rawat के हत्थे चढ़ गया जीएसटी चोरी का माल

आयुक्त श्री रावत ने आयकर, राज्यकर के अधिकारियों के साथ ही पुलिस महकमें के अधिकारियों को निर्देश दिए है ंकि रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों एवं सड़क मार्गांे पर नियमित चैकिंग अभियान चलायें। श्री रावत ने कहा किसी भी प्रकार की राजस्व की चोरी को संरक्षण नहीं दिया जायेगा। मौके पर संयुक्त आयुक्त आयकर डीएस नगन्याल, डिप्टी कमिश्नर स्मिता भाष्कर, असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश मिश्रा व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि मौजूद थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts