Connect with us

Uncategorized

रंगीन मिज़ाज दरोगा जी औरत के चक्कर में फिर हुए बदनाम, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई खाकी

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील
कानपुर। यहां पुलिस लाइन में तैनात दरोगा जुगल किशोर की वर्दी पहनकर एक युवती की रील सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल रील की डीसीपी मुख्यालय तेज स्वरूप सिंह ने जांच कराने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील में एक युवती किसी दरोगा की वर्दी पहनकर रील बनाते नजर आई। यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तो खाकी को लेकर लोगों ने दरोगा व युवती को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

मामले का संज्ञान लेकर डीसीपी मुख्यालय तेज स्वरूप सिंह ने वीडियो की जांच कराई। वीडियो में नजर आ रही वर्दी में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात दरोगा जुगल किशोर का नाम पाया गया। वहीं युवती दरोगा की कथित महिला मित्र बताई गई। इस आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। बता दें दरोगा पूर्व में कैंट थाने में तैनात था। उस वक्त उनकी एक महिला के साथ अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद उसे लाइन हाजिर किया गया था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts