Connect with us
घटना के वक्त दोनों बच्चे घर में सोए हुए थे, तभी कोबरा ने उन्हें काट लिया। बच्चों को इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देहरादून

देहरादून के एक घर में घुसा कोबरा नाग, मासूम भाई-बहन को डसा, दोनों की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

देहरादून: बरसात का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लाता है। जगह-जगह पानी भरने की वजह से सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव बिलों से बाहर निकलने लगते हैं। मानसून काल में सांपों के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक ऐसी ही घटना देहरादून के डोईवाला में सामने आई है। यहां कोबरा नाग ने दो छोटे बच्चों को काट लिया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है।

उन्हें इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़ लिया है। घटना पंचवटी कॉलोनी की है। यहां अरविंद पांचाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके 3 साल के बेटे शिवांग और 4 वर्षीय बेटी आसीन को जहरीले कोबरा नाग ने काट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी, 10 साल का कारावास

इस घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़ लिया है। घटना के वक्त बच्चों के पिता हर्रावाला में काम कर रहे थे, जबकि बच्चे घर में सोये हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी ऑफिस में ड्रेस कोड लागू, जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज में एंट्री बंद, बताई ये वजह

परिवारजनों की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने पहुंचे। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। बरसात के मौसम में आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। घर के आस-पास झाड़ियां न रहने दें। ग्राउंड फ्लोर में रहते हैं और साथ में ग्रीन एरिया है तो ज्यादा ध्यान रखें। दरवाजों के नीचे रबर स्ट्रिप लगवा लें। रात में घर की बालकनी या छत पर जाते हैं तो लाइट का इस्तेमाल करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

You cannot copy content of this page