Connect with us

Uncategorized

CM पुष्कर सिंह धामी गुलदस्ता लेकर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर…जानें दोनों के बीच क्या हुईं बातें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम पूर्व सीएम हरीश रावत से मुलाकात की। शाम रावत के ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर गुलदस्ता लेकर पहुंचे सीएम ने आधा घंटे से ज्यादा वक्त उनके साथ गुजारा। राज्य हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की।

शाम अचानक ही रावत के आवास पर पहुंचे धामी को देखकर वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और रावत का स्टाफ भी हैरान रह गया। रावत ने खुद बाहर आकर धामी का स्वागत किया। तो धामी ने भी कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता को गुलदस्ता देकर सम्मान दिया। रावत ने धामी को दोबारा सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी।

कहा कि उन पर अब और भी अधिक जिम्मेदारी हैं। सरकार को राज्य की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। रावत के मीडिया कोर्डिनेटर जसबीर सिंह रावत ने कहा कि दोनों ने काफी समय साथ गुजारा। इस दौरान विभिन्न विषयों पर बातचीत की। राजनीतिक और वैचारिक रूप से कट्टर विरोधी माने जाने वाले दोनों नेताओं की यह मुलाकात सोशल मीडिया और सियासी हल्कों में खासी चर्चा में है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts