Connect with us

Uncategorized

सीएम जयराम ठाकुर ने माना-वो हैं सिरमौरियों के मामा, बोले-उम्मीद है भांजे ठीक होंगे

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने गुरुवार को सिरमौर जिला के हरिपुरधार दौरा किया. इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जहां कांग्रेस पर हमलावर हुए हैं, वहीं, हाल में चर्चित रहे जोईया मामा नारो की याद को भी ताजा किया. अपने संबोधन के दौरान सीएम ने माना कि वह सिरमौर के मामा हैं. इस दौरान सीएम ने जमकर नाटी भी डाली. साथ ही हाटी समुदाय को जनजीतीय दर्जा देने को लेकर भी अहम बयान दिया.

हरिपुरधार में करीब 80 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने जैसे ही जन संबोधन शुरू किया, तो कहा कि आपके मामा आपके बीच आ गए हैं. उम्मीद है भांजे भी ठीक होंगे, जिसके बाद यहां मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने जमकर तालियां ठोकी.  संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पर जमकर हमलावर हुए और कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों से उम्मीद लगाए बैठे कांग्रेसी नेता उछल रहे थे, मगर परिणाम आने के बाद चेहरे के रंग उड़ गए, जब पंजाब में  पूर्व सीएम चन्नी और सिद्धू आदि नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा. उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी अब माहौल बदलने वाला है और बारी-बारी का खेल खत्म होने वाला है और अब सिर्फ हमारी ही बारी आने वाली है.

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चढ़ाई चढ़ते चढ़ते आम आदमी पार्टी की सांसे फूल जाएंगी. सीएम ने दोहराया कि हिमाचल में तो सिर्फ मामा और भांजे ही कामयाब है और वही हिमाचल की चढ़ाई कर सकते हैं.

हाटी मुद्दे पर क्या बोले सीएम

सीएम जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि गिरिपार जनजातीय क्षेत्र के जनजातीय मुद्दे को उन्होंने गंभीरता से केंद्र सरकार के सामने बुलंद आवाज के साथ उठाया है और उम्मीद है कि जल्द ही मुद्दा सिरे चलेगा.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts