Connect with us

Uncategorized

2 जुलाई से हैदराबाद में बीजेपी की बैठक, पीएम की सुरक्षा पर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

हैदराबाद. तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हैदराबाद दौरे के लिए इंतजामों की गुरुवार को समीक्षा की. पीएम मोदी हैदराबाद में दो जुलाई को आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे और इसके बाद तीन जुलाई को वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्य सचिव ने पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री यहां तीन दिन तक रहेंगे.

चार जुलाई को वापस लौटेंगे
वह दो जुलाई को हैदराबाद पहुंचेंगे और चार जुलाई की सुबह वापस लौट जायेंगे. प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा शासित सभी राज्यों के केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्तर के नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए शहर में होंगे. कुमार ने अधिकारियों को विस्तृत व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अधिकारियों को करीबी समन्वय और बहुत सतर्कता के साथ काम करने के लिये भी कहा.

बैठक स्थल पर चार स्तरीय सुरक्षा
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एम. महेंद्र रेड्डी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे. इस बीच साइबराबाद के पुलिस आयुक्त एम स्टीफन रवींद्र ने संवाददाताओं को बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. उन्होंने बताया कि बैठक स्थल पर चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और पूरे मार्ग पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किये गये है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts