Connect with us

Uncategorized

कपकोट विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री धामी की प्रतिष्ठा दांव पर

बागेश्वर : उत्तराखंड का चुनावी रण सजकर तैयार हो चुका है। कल नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की आखिरी तारीख है। ऐसे में अब बागियों को मनाने का समय भी बहुत कम बचा है। बात करें बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा सीट की तो यह सीट इस बार कई मायनों में खास है। पार्टी ने इस पर मौजूद विधायक बंलवत सिंह भौर्याल का टिकट काटकर सुरेश गढ़िया को इस बार प्रत्याशी बनाया है। इस सीट के लिए पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने भी दावा किया था। ऐसे में वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने चुनाव से दूरी बना रखी है। हालांकि उन्होंने नामांकन नहीं किया है। ऐसे में इस सीट पर सीएम की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार यानी आज कपकोट पहुंचेंगे। पार्टी प्रत्याशी सुरेश गढिय़ा के पक्ष में वह डोर-टू-डोर लोगों से मुलाकात व कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक शेर सिंह गढिय़ा से भी सीएम की मुलाकात होगी। पार्टी के लिए अच्छी बात ये है कि विधायक बलवंत सिंह भौर्याल टिकट कटने से नाराज नहीं हैं। ऐसे सीएम के सामने सिर्फ शेर सिंह गढिय़ा को मनाने के साथ चुनावी समर में उतारने की चुनौती है। प्रत्याशी सुरेश गढिया सीएम के करीबी बताए जाते हैं। उनके लिए मुख्यमंत्री पहले से ही विधानसभा में फील्डिंग सजा रहे थे।

कपकोट विधानसभा में सियासी असंतोष की हलचल अभी थमी नहीं हैं। टिकट कटने से नाराज चल रहे पूर्व विधायक शेर सिंह गढिय़ा ने नामांकन तो नहीं किया, लेकिन उनकी टीस बनी हुई है। शुक्रवार को ही सीएम को कपकोट आना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकाप्टर खटीमा से उड़ान नहीं भर सका था। अब रविवार को 11 बजे उनका कार्यक्रम तय है। यहां भराड़ी और कपकोट बाजार में लोगों से मुलाकात करेंगे।

कपकोट सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भगत ङ्क्षसह कोश्यारी दो बार चुनाव जीते हैं। उसके बाद विधायक बलवंत भौर्याल ने कमान थामी। अब युवा चेहरा सुरेश गढिय़ा मैदान में हैं। सुरेश पूर्व सीएम भगतदा के नजदीकी हैं और मौजूदा सीएम धामी का भी उनके सिर पर हाथ है। यही वजह है कि यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न भी बनी हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कपकोट में सब कुछ बेहतर चल रहा है। 30 जनवरी को सीएम पुष्कर धामी कार्यकर्ताओं से बातचीत व शेर सिंह गढिय़ा से भी मुलाकात तय है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts