Connect with us

Uncategorized

जागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर नाराज कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जागेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की। उसके बाद वह नाराज कार्यकर्ता व टिकट के दावेदार सुभाष पांडे से मुलाकात की। आरतोला में सीएम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया को दूर ही रखा गया।

जागेश्वर विधानसभा से 2017 में पार्टी टिकट से चुनाव लड़ चुके सुभाष पांडेय को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने इस बार मोहन सिंह मेहरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे हैं। उनके समर्थकों ने उन पर निर्दल चुनाव का भी दबाव बनाया था। हालांकि उन्होंने नामांकन नहीं कराया।

उन्होंने कहा कि भाजपा पांच साल के विकास के कार्यकाल के आधार पर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाया है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्य में लाने का है। इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का नारा है इस बार 60 के पार। इस नारे को पार्टी जनता के सहयोग से जरूर साकार करेगी। पूरे प्रदेश में बीजेपी की लहर है और भाजपा के प्रत्याशी सभी जगहों पर बहुमत से जीतेंगे। उनके साथ अल्मोड़ा विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी कैलाश शर्मा, जागेश्वर प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा मौजूद थे। इसके बाद वह द्वाराहाट, बागेश्वर के कपकोट विधानसभा जाकर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाएंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts