Connect with us

Uncategorized

चमोली हादसा : पुलिस दरोगा समेत 15 मृतकों की सूची जारी, cm पहुंचे मौके पर

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली में बिजली के करंट लगने से हुई दुर्घटना के स्थलीय निरीक्षण करने पहुंच गए। मृतकों के परिजनों से भेंट करेंगे। इस बीच पुलिस ने मृतकों की सूची जारी कर दी है। मरने वालों में पुलिस उप निरीक्षक समेत पांच पुलिस कर्मियों समेत 15 लोग शामिल हैं। मृतक आश्रितों को 5 लाख देने के निर्देश दिए गए हैँ।

मृतकों में उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी, होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55, होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष, होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली,सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष, सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33,देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष, योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी, सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष, विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष, मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष, सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष, प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी, दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33, महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष शामिल हैं।

उधर cm ने कहा, आज चमोली में घटित दुःखद दुर्घटना के संबंध में आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी को फोन पर विस्तृत जानकारी दी।साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को चमोली घटना के मृतकों के आश्रितों को ₹5 लाख और घायलों को ₹1 लाख की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts