Connect with us

Uncategorized

‘फ़रदीन खान और फ़िरोज खान दोनों के साथ सोने वाले’ अभद्र ट्वीट का सेलिना जेटली ने दिया मुंहतोड़ जवाब ; की कड़ा एक्शन लेने की डिमांड

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली जहां अपने ग्लैमरस लुक के लिए फ़ैंस के बीच पॉप्यूलर रही हैं वहीं बेबाकी से अपनी बात को कहने के लिए भी जानी जाती हैं । हाल ही में सेलिना जेटली ने एक सोशल मीडिया यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है । दरअसल, सोशल मीडिया पर खुद को फ़िल्म क्रिटिक बताने वाले एक शख्स ने सेलिना जेटली के चरित्र पर सवाल उठाया जिसका अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया है । इतना ही नहीं, सेलिना से इस शख्स के खिलाफ केस करने की मांग भी की है ।

‘फ़रदीन खान और फ़िरोज खान दोनों के साथ सोने वाले’ अभद्र ट्वीट का सेलिना जेटली ने दिया मुंहतोड़ जवाब ; की कड़ा एक्शन लेने की डिमांड

सेलिना जेटली ने दिया मुंह तोड़ जवाब

एक यूजर ने सेलिना जेटली को लेकर ट्विटर पर लिखा, “सेलिना जेटली बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो फरदीन खान और उनके पिता फिरोज खान के साथ कई बार सो चुकी हैं ।”

सेलिना ने यूजर के ट्ववीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “डियर मिस्टर संधू, आशा है कि इसे पोस्ट करने के बाद आप मर्द बन गए होंगे और आपके इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज हो गया, लेकिन आपकी समस्या को ठीक करने के लिए और भी कई तरीके हैं, जैसे डॉक्टर के पास जाना । आपको ये जरूर ट्राई करना चाहिए । ट्विटर प्लीज़ इनके खिलाफ एक्शन लें ।”

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, 2001 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद सेलिना ने साल 2003 में आई फिल्म जान्शी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था । इस फिल्म को फिरोज़ खान ने डायरेक्ट किया था । इस फिल्म में सेलिना फरदीन खान के अपोजिट नजर आई थीं । अपने एक्टिंग करियर में वह नो एंट्री, अपना सपना मनी मनी, हे बेबी और गोलमाल रिटर्न्स जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts