Connect with us

Uncategorized

इस दफ्तर में CBI का छापा, अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ

CBI ने रुड़की कैंट बोर्ड के दफ्तर में छापा मारा। यहां कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। CBI ने कई दस्तावेज भी खंगाले। साथ ही कुछ दस्तावेज कब्जे में लेकर देहरादून आई है। बताया जा रहा है कि इनकी जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है।

CBI के अधिकारिक सूत्र इस कार्रवाई को औचक निरीक्षण बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की पहुंची। CBI के अधिकारियों ने कैंट बोर्ड के विभिन्न दफ्तरों में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कैंट में बीते दिनों में विभिन्न सामग्रियों की खरीद-फरोख्त में अनियमितता के शक में यह छापा मारा गया।

CBI की टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। बता दें कि तीन माह पहले CBI ने देहरादून कैंट बोर्ड के दफ्तर में भी इसी तरह की औचक निरीक्षण की कार्रवाई की थी। वहां से भी बहुत से दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की गई तो पता चला कि क्षेत्र में अवैध मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इस मामले में कैंट बोर्ड के वर्तमान और पूर्व अधिकारियों से पूछताछ चल रही है। हालांकि, रुड़की में किस तरह की शिकायत थी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। CBI की कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts