Connect with us

Uncategorized

31 से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी।
संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति ने संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक बुलाने की सिफारिश की है। सत्र की शुरुआत दोनों सदनों के सदस्यों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से होगी। सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा। सूत्रों ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के हवाले से यह खबर दी।
12 फरवरी से एक माह की छुट्टी रहेगी और दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा, जो आठ अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव होंगे और नतीजे आएंगे। दूसरे चरण में इसका असर दिखाई देगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts