Connect with us

Uncategorized

बृजभूषण ने सीने पर हाथ फेरा, टीशर्ट उतारी, संबंध बनाने को कहा….सामने आए भाजपा सांसद पर महिला रेसलरों के आरोप

खेल और सियासत में भूचाल मचा देने वाले प्रकरण में न तो केन्द्र सरकार झुकने को राज़ी है और न ही खिलाड़ी। जी हां हम बात कर रहे हैं कुश्ती संघ के चेयरमैन और पहलवानों के बीच चल रही जंग के बारे में। भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज दो एफआईआर का ब्योरा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एफआईआर में यौन शोषण के आरोप हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में 28 अप्रैल को ये दोनों एफआईआर दर्ज हुई थीं। जिसमें पहलवानों ने गलत तरीके से छूना, बहाने से सीने पर हाथ फेरने के अलावा और भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक पहली एफआईआर में छह बालिग रेसलर्स ने आरोप लगाया है कि सांसद बृजभूषण ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। बहाने से सीने पर हाथ रखने की कोशिश की। यहां तक कि सांस को चेक करने के बहाने से उनकी टी-शर्ट भी उतारी। एक जख्मी महिला खिलाड़ी का खर्च कुश्ती संघ द्वारा उठाने को लेकर संबंध बनाने की डिमांड भी की। आरोप है कि जब खिलाड़ी ने इससे इनकार कर दिया तो उनके साथ ट्रायल में भेदभाव किया गया।

वहीं दूसरी एफआईआर में एक नाबालिग रेसलर ने बहाने से कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है, लेकिन अपनी सूझ-बूझ से वह बच निकली। बृजभूषण के खिलाफ धारा 354, 354 ए, 354 डी, और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पहलवानों के आरोपों को लेकर गुरुवार को ही सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक भी आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा। पहलवानों की पहले कुछ मांग थी, अब कुछ और हो गई। कौन क्या कह रहा है उससे मतलब नहीं है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts