Connect with us

Uncategorized

भाजपा के मिशन 2024 का उत्तराखण्ड से होगा शंखनाद, मोदी करेंगे महारैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौ साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। 30 मई से 30 जून तक प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जून में पीएम मोदी की उत्तराखंड में एक बड़ी रैली होगी। महाअभियान को लेकर 19 व 20 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसीलिए 15 मई से शुरू होने वाले सांसदों का विशेष संपर्क अभियान को टाल दिया गया।

अब 30 मई से 30 जून तक दोनों अभियान एक साथ चलेंगे। महा संपर्क महाअभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 19 व 20 मई को होगी। उसमें बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा महाभियान के दौरान ही प्रधानमंत्री पूरे देश में 51 रैलियां करेंगे। इनमें जून में एक बड़ी रैली मोदी की उत्तराखंड में होगी। यदि प्रधानमंत्री का समय नहीं मिला तो उनकी जगह अमित शाह और राजनाथ सिंह रैली करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ महाअभियान के लिए बैठक भी करेंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts