Connect with us

Uncategorized

भाजपा के भ्रष्टाचार का घड़ा भर चुका, जनता सबक सिखाने को तैयार : सुरजेवाला

हल्द्वानी : उत्तराखंड में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में हैं। इसलिए बर्फबारी के बीच सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सभी दलों के स्टार प्रचारक प्रदेश में दिन-रात एक किए हुए हैं। सभी एक-दूसरे पर हमलावर हैं। इसी क्रम में बुधवार को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार की कमियां बताते हुए। भाजपा शासन काल के तमाम घोटाले गिनाकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को देवभूमि पर भ्रष्टाचारियों का कब्जा करार दिया है। बुधवार को हल्द्वानी स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सुरजेवाला ने कहा भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है। उत्तराखंड की जनता वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाएगी।  कहा भाजपा के पाप के घड़े में छह अहम महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार भरे हैं। पहला 2017 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र रावत पर गो सेवा आयोग अध्यक्ष बनाने के बदले 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा। भाजपा सरकार ने आरोप लगाने वाले पत्रकार पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करा दिया। हाई कोर्ट ने इसे राजद्रोह नहीं माना तो भाजपा सरकार मामले को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दिया। कुंभ मेले में भ्रष्टाचार कर भाजपा ने श्रद्धालुओं के जीवन से खिलवाड़ किया। मामला उजागर हुआ तो 11 में केवल एक कोरोना टेस्टिंग लैब पर कार्रवाई हुई। नियम ताक पर रखकर पंजाब की दो फर्म से दोगुने दाम पर चारा खरीदकर तीन हजार करोड़ का घोटाला किया। बूढ़ी भेड़े खरीदी गई।

भवन सन्निर्माण एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड में टूल किट, साइकिल खरीद और ईएसआइ अस्पताल निर्माण में भी घोटाले हुए। भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में नकली दवाओं का कारोबार भी खूब फला-फूला। देशभर में बिक रही नकली दवाओं में 20 प्रतिशत उत्तराखंड में बनी हुई है। धंधा अब भी चल रहा है। इसका मुनाफा कई सफेदपोशों की जेब में जा रहा।साभार न्यू मीडिया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts