Connect with us

Uncategorized

हर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है भाजपा : वल्दिया, जागेश्वर में भाजपा कार्यसमिति

अल्मोड़ा। भाजपा के संयुक्त मोर्चा का जागेश्वर विधानसभा का सम्मेलनजागेश्वर विधानसभा के सयुंक्त मोर्चा का सम्मेलन विकासखण्ड धौलादेवी के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार के कार्यों को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया गया।

विधायक मोहन सिंह महरा ने जागेश्वर विधानसभा अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की जानकारी रखते हुए भविष्य में होने वाले कार्यों पर चर्चा की। मुख्य वक्ता वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि भाजपा सरकार अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति को रोटी, कपड़ा व मकान देने को लक्ष्य पर काम कर रही है और हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने केंद्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों ने भारत को गौरवान्वित किया है।

महा जनसम्पर्क अभियान के जिला सह संयोजक संजय डालाकोटी ने सभी मंडलांे से आए मोर्चाे का कार्यवृत्त लिया और कार्यकर्ताओं से अपने गांवों में समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दें।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भटृ एवं संचालन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरन नाथ गोस्वामी ने किया। इसमें गोपाल सिहं बिष्ट, पूनम पालीवाल, गोधन सिंह भैसोडा़, राजेंद्र रौतेला, बलवंत सिंह गैड़ा, लक्ष्मण सिंह, हरीश प्रसाद, कुंदन नगरकोटी, खेम सिंह, नरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र जोशी, नरेंद्र आर्य, लक्ष्मण सिंह, मनोहर सिंह, रवींद्रनाथ, महेंद्र सिंह, खीम सिंह बिष्ट, खीमानंद पालीवाल, जगदीश कांडपाल, सोनू चौहान, दिनेश पांडे, नरेंद्र लाल साह, जीवन सिंह, राजेन्द्र सिह बनौला, मनोज पान्डे, मालती बिष्ट, बिट्टू आगरी आदि उपस्थित थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts