Connect with us

Uncategorized

राहुल गांधी की फ्लाइंग किस पर हक्के बक्के रह गए भाजपा कार्यकर्ता, देखिए मज़ेदार वीडियो

Congress….राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को दूसरा दिन है। झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब 6 बजे यात्रा शुरू हुई। आज झालावाड़ में यात्रा का आखिरी दिन है। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले में प्रदेश कर जाएगा, लेकिन झालावाड़ में राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देना चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे आप यहां भी देख सकते हैं। दरअसल सुबह छह बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। यात्रा के रूट पर आगे भाजपा कार्यालय भी था, जिसकी छत पर राहुल गांधी और यात्रा को देखने के लिए लोग सुबह से ही जमा थे। यात्रा के साथ पैदल चल रहे राहुल गांधी भाजपा कार्यालय के सामने से गुजरे तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के अन्य नेता सुबह से ही राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। आज यात्रा कोटा जिले में प्रवेश करेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts