Connect with us

Uncategorized

भाजपा: सोशल मीडिया में चल रही यह कौन सी लिस्ट है!

  • तो आखिरी क्षणों में ११ सीटों पर टल गई टिकट की घोषणा…
  • मीडिया में भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी वायरल होने से कयास

भाजपा: सोशल मीडिया में चल रही यह कौन सी लिस्ट है!
  • मनोज लोहनी
    भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को उत्तराखंड की ५९ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसके बाद तमाम सीटों पर प्रत्याशियों का संशय तो खत्म हो गया, मगर सोशल मीडिया पर वायरल एक लिस्ट नेे अभी प्रतीक्षा में चल रहे कई प्रत्याशियों में बेचैनी पैदा कर दी है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा ने अंतिम समय में भाजपा प्रत्याशियों की सूची में बदलाव किया है। इस सूची में एक नाम ऐसा भी है जो भाजपा की जारी सूची से गायब था। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि आखिरी क्षणों में ही भाजपा हाईकमान में तय किया कि ११ सीटों पर अभी प्रत्याशियों की घोषणा रोक दी जाए।
    सोशल मीडिया में वायरल यह सूची कस्तूरी न्यूज के पास पहुंची है जिसमें जागेश्वर विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर रमेश बहुगुणा का नाम लिखा हुआ है। हालांकि गुरुवार को जारी सूची में जागेश्वर सीट का नाम शामिल नहीं है। मजेदार बात यह है कि मीडिया में जारी यह लिस्ट हूबहू उस लिस्ट से मेल खा रही है जिस लिस्ट को भाजपा ने अपनी आफीशियल वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ है। यह वही लिस्ट है जिसमें लिखी गईं तमाम गलतियां भाजपा की वेबसाइट में जारी लिस्ट में वैसी ही अंकित हैं। इस लिस्ट में यूज किया गया फॉन्ट भी वही है जो आफीशियल वेबसाइट में है। नामों की गलती, मसलन सुरेश गड़यिा के नाम को सुरेश गरिया लिखा गया है जो कि दोनों ही जगह एक है, दोनों ही जगह द्वाराहाट गलत लिखा गया है, बंशीधर भगत का नाम भी दोनों जगह बंसीधर भगत लिखा गया है। यहां से साफ है कि नामों में बदलाव के बाद यह लिस्ट जारी हुई है।
    इस लिस्ट में जागेश्वर से रमेश बहुगुणा के नाम का जिक्र होने के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं लिस्ट में छेड़छाड़ कर तो इसे मीडिया में जारी कर दिया गया? इस लिस्ट से सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उन ११ सीटों पर प्रत्याशियों की बेचैनी बढऩा लाजिमी है जिन सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts