Connect with us

Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किए कैंची धाम के दर्शन, हनुमान चालीसा का किया पाठ

खबर शेयर करें -

भवाली। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व पूर्व सांसद वर्तमान भाजपा प्रवक्ता बलराज पासी ने कैंची धाम पहुँचकर नीब करौली महाराज के दर्शन किए। भाजपा कार्यकर्ताओं व मंदिर समिति ने फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़कर महाराज के दर्शन किए। मंदिर समिति के प्रदीप साह ने उन्हें महाराज सभी मंदिरों के दर्शन कराएं। आधा घण्टा मंदिर में रहकर देश व लोगो की खुशहाली की प्राथना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में आकर शांति मिलती है। महाराज की कृपा से देश दुनिया में हर कोई महाराज के दर्शनों के लिए आता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्या, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, शिवांशु जोशी, कंचन साह, भावना मेहरा,मीना बिष्ट, वर्षा आर्य, प्रगति जैन, प्रदीप साह, जुगल मठपाल आदि रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts