Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में मोदी मैजिक दोहराने की उम्मीद, एग्जिट पोल से भाजपा नेता उत्साहित

हल्द्वानी : राज्य में विधानसभा चुनाव परिणाम का बस एक दिन शेष रह गया है। कयास व अटकलों के बीच तमाम एजेंसियों के एक्जिट पोल के नतीजों से सियासत के शूरवीरों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। भले ही अधिकांश एजेंसियां भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर बता रही हैं, लेकिन अधिकांश में भाजपा बढ़त में है। अब इस रूझान से साफ है कि चुनाव में स्थानीय मुद्दों के बजाय मोदी फैक्टर ज्यादा प्रभावी रहा है। यानी कि यह फैक्टर 2017 के बराबर प्रभावी तो नहीं दिखा, लेकिन अधिकांश सीट पर इसके प्रभाव से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

उत्तराखंड में मोदी मैजिक दोहराने की उम्मीद, एग्जिट पोल से भाजपा नेता उत्साहित

कुमाऊं की 29 सीटों में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल व रेखा आर्य जैसे बड़े चेहरे भी शामिल हैं। पार्टी ने मिशन-2022 फतह के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री को स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा था। सभी ने डबल इंजन और पीएम नरेन्द्र मोदी को ही लेकर वोट देने की अपील की थी। प्रचार के दौरान स्थानीय मुद्दों से ज्यादा मोदी के चेहरे को ही आगे किया जाता रहा। महिलाओं, नए वोटर से लेकर पूर्व सैनिकों को लेकर भाजपा को अधिक उम्मीद है।

उत्तराखंड में मोदी मैजिक दोहराने की उम्मीद, एग्जिट पोल से भाजपा नेता उत्साहित

हालांकि 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद रूझान स्पष्ट नहीं नजर आ रहा था। जैसे ही सात मार्च की शाम से एक्जिट पोल के नतीजे आए। भाजपा नेता बहुमत मिलने को लेकर ज्यादा आशान्वित नजर आ रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत का कहना है कि पीएम नरेन्द्र मोदी हम सभी के सर्वमान्य नेता है। उनकी ख्याति देश के अलावा संपूर्ण विश्व में है। प्रदेश से उनका विशेष लगाव भी रहा है। यही कारण है कि राज्य में मोदी फैक्टर चलना स्वाभाविक था। उम्मीद है कि भाजपा कुमाऊं में 20 से अधिक सीटें जीत रही है। यह हमारे लिए उत्साह का विषय है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts