Connect with us

Uncategorized

भाजपा 31-37 सीटें: एबीपी-सी वोटर सर्वे

फ रवरी महीने में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां यूपी में सात चरणों में चुनाव होगा तो वहीं कई राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। ऐसे में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता दिख रहा है। बता दें कि एबीपी सी-वोटर के सर्व में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। बता दें कि सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड की ७० सीटों में भाजपा के खाते में ३१ से ३७ सीटें आ सकती हैं। वहीं कांग्रेस को लेकर अनुमान है वह ३० से ३६ सीटें जीत सकती हैं। आम आदमी पार्टी भी काफी जोर लगा रही है। हालांकि सर्वे में उसे २-४ सीटें मिलती ही दिख रही हैं। वहीं अन्य को ०-१ सीटें मिल सकती हैं। सर्वे में सामने आए आंकड़ों से अलग सभी दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts