Connect with us

Uncategorized

बिल गेट्स को पीछे छोड़ भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी बने दुनिया के चौथे अमीर

नई दिल्ली। दुनिया के 10 शीर्ष अरबपतियों की सूची में उद्योगपति गौतम अडानी एक पायदान आगे बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम सूची के मुताबिक, अडानी 112.6 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पीछे छोड़ चुके हैं।
गेट्स की नेट वर्थ कम होकर अब 103 अरब डॉलर रह गई है। शीर्ष 10 अरबपतियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बार फिर प्रवेश किया है। वे इस सूची में 10वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 87.1 अरब डॉलर है। अब गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में फासला काफी बढ़ गया है।

इस सूची में 230.4 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। वहीं फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट 148.4 अरब डॉलर के साथ दूसरे और एमेजॉन के जेफ बेजोस 139.2 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts