Connect with us

Uncategorized

बेटी की विदाई होते ही पूर्व सैनिक पर जुल्म की इन्तहा, आईसीयू में

खबर शेयर करें -

लालकुआं। पूर्व सैनिक की की बेटी की विदाई होते ही उसके ससुरालियों ने पूर्व सैनिक को मार-मार कर अधमरा कर दिया। पूर्व सैनिक के भाई ने कोतवाली में सास ससुर पत्नी व साले के खिलाफ तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर में खटीमा के टिगरी मुड़ाई गांव निवासी आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि उनका छोटा भाई जोगा सिंह बिष्ट अपने परिवार के साथ हल्दूचौड़ के दुम्का बंगर गांव में अपने ससुराल के पास मकान बनाकर रह रहा है। जोगा सिंह जनवरी 2020 में सेना से 26 साल नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुआ था। तब उसके ससुरालियों ने 18 लाख का प्लाट व 7.5 लाख की कार अपने नाम पर करवा ली।

आनंद सिंह के अनुसार जेगा सिंह सेवानिवृत्ति के समय लगभग 50 लाख रुपये लाया था, लेकिन ये सारे रुपये ससुरालियों ने ही खर्च कर दिये। आनंद बिष्ट का कहना है कि ये लोग अब पिछले ढाई साल से जोगा सिंह के साथ मारपीट कर रहे हैं। यहीं नहीं उसके बेटा बेटी भी अपनी मां व नाना नानी का साथ देते हैं। आनंद सिंह के अनुसार 8 दिसम्बर की रात को जोगा सिंह की लड़की की शादी हुई है। और 9 दिसम्बर 2022 को इन लोगों ने फिर से जोगा सिंह बिष्ट को घर से निकालने के लिए बुरी तरह से मारा पीटा। आनंद के अनुसार जोगा सिंह इस समय हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में आईसीसू में भर्ती है। उसकी पसली टूट गयी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts