Connect with us

Uncategorized

बनभूलपुरा रेलवे मामलाः सरकार के रुख पर सलमान खुर्शीद का तंज़… सुनवाई जारी है ताज़ा हाल जानिए

खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसे लेकर संभावना यह जताई जा रही है कि राज्य सरकार और समय मांग सकती है। सुनवाई अब से कुछ ही देर में होनी है। दिल्ली से एक चैनल के फेसबुक लाइव पर बातचीत करते हुए शहर विधायक सुमित हृदयेश की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने कहा कि राज्य सरकार ने चार सप्ताह का और समय मांगा है। जिसकी एप्लीकेशन सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गयी है। देखा जाएगा कि कोर्ट का इसपर क्या रुख रहता है। सलमान खुर्शीद का कहना है कि क्योंकि सुप्रीम कोर्ट सबसे बड़ी अदालत है इसलिए यहां पर कोई भी पक्ष बिना तैयारी के नहीं आता। राज्य सरकार का समय मांगना और सुप्रीम कोर्ट का उसे समय देना
न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। जिसका हम कोर्ट में विरोध भी करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि पक्षों को जवाब के लिए समय नहीं दिया
जाना चाहिए। वहीं, इस समय दिल्ली में मौजूद तस्लीम अंसारी ने बताया कि
सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट नंबर 2 में केस संख्या 17 है। जिसकी सुनवाई में अभी करीब-करीब एक घंटे का समय लग सकता है।
नोट- इससे जुड़ी अपडेट हम आपको सुनवाई के तुरंत बाद देंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts