Connect with us

Uncategorized

अजीबोगरीब मामला: लो ये क्या बात हुई……….जयमाल के वक्त चश्मे की वजह से टूट गयी शादी

ये खबर पढ़कर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि शादी इतनी अजीब डिमांड पर टूट सकती है, वो भी जयमाल के वक्त। जी हां। मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र का है जहां पर जयमाल के दौरान दुल्हन के चश्मा न लगाने की बात पर बढ़े विवाद से शादी टूट गई। इससे आक्रोशित लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों के बीच सगाई में दिए गए रुपये व खर्च के लेनदेन के बारे में बातचीत हुई।

मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर में बुधवार को जौनपुर जनपद के लोढ़ा का पुरवा गांव से बरात आई थी। द्वारचार कार्यक्रम हंसी खुशी के बीच परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार रात में जयमाल के दौरान दूल्हे राम सिंह ने दुल्हन को चश्मा लगाने के लिए बोला। दुल्हन ने रात में चश्मा लगाने से इन्कार कर दिया। जयमाल के बाद दोनों पक्ष के लोग वर वधू को आशीर्वाद देने लगे। इस बीच दूल्हे के दो दोस्त उनके पास पहुंचे और चश्मा लगाकर दुल्हन के साथ फोटो खिंचवानी चाही। दूल्हे ने फिर दुल्हन से चश्मा लगाने और फोटो खिंचवाने को कहा।

जिसका दुल्हन विरोध कर बैठी। बात बढ़ने पर दूल्हे रामसिंह ने शादी से ही इन्कार कर दिया। इस विवाद के बाद रात भर मान मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। बात न बनने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बनाते हुए दूल्हे को पेड़ से बांध दिया। इस दौरान कन्या पक्ष के लोग दूल्हे पर दहेज की मांग करने का आरोप भी लोग लगाने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में पुलिस के सामने दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन दुल्हन उससे विवाह को तैयार नहीं हुई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts