Connect with us

Uncategorized

होटल में आधी रात को बिगड़ गई बात, ब्वॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को दौड़ा दौड़ाकर पीटा…

नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 के एक होटल सोमवार आधी रात खूब हंगामा हुआ। एक दूसरी युवती के मैसेज के बारे में पूछने पर ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गुस्से में आरोपी ने होटल के कमरे में लगा टीवी भी तोड़ डाला।
पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। इसके साथ पुरानी कंपनी में नौकरी करने वाला ऋषभ भास्कर इसका चार साल से ब्वॉयफ्रेंड है। दोनों अक्सर होटल में मिलते-जुलते हैं। सोमवार रात को पीड़िता ऋषभ से मिलने के लिए रोहिणी सेक्टर-24 के एक होटल में पहुंची। दोनों ने एक कमरा लिया और वहीं रुक गए। देर रात करीब 2.20 बजे पीड़िता ने ऋषभ के मोबाइल में एक अन्य युवती का मैसेज देखा। उस मैसेज को लेकर पीड़िता ने जब ऋषभ से पूछताछ की तो वह भड़क गया। इसके बाद पीड़िता ने उस युवती के मोबाइल पर मैसेज कर उसके बारे में पूछताछ कर ली। इस बात पर ऋषभ भड़क गया। उसने पीड़िता को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी काफी देर तक उसे पीटता रहा। उसने पिटाई के दौरान होटल के कमरे में लगा टीवी भी तोड़ डाला। युवती के मुंह से खून निकलने लगा जो होटल की दीवारों पर भी लग गया।
पीड़िता किसी तरह जान बचाकर कमरे से निकली तो होटल के स्टाफ ने उसकी जान बचाई। बाद में उसे एक कैब में बिठाकर घर भेज दिया गया। लेकिन पीड़िता अपना पर्स कमरे में छोड़ आई थी। जैसे ही वह पर्स लेने पहुंची तो आरोपी ने दोबारा उस पर हमला कर दिया। पीड़िता ने एक दूसरे कमरे में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों को कॉल कर होटल बुलाया। बाद में दोनों पीड़िता को होटल से साथ ले गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts