Connect with us

Uncategorized

बुर्का ओढ़कर बहेड़ी से आखिर नैनीताल क्यों पहुंची एक हिन्दु और एक मुस्लिम लड़की,..संदिग्ध हावभाव देखकर पुलिस ने पकड़ा तो उगला राज़

नैनीताल। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर बहेड़ी निवासी दो युवतियां बीते दिवस नैनीताल पहुंच गईं। अपनी पहचान छिपाने के लिए दोनों ने बुर्का भी ओढ़ लिया। इनमें से एक युवती मुस्लिम और दूसरी हिंदू समुदाय की थी। तल्लीताल पुलिस ने संदिग्ध पाते हुए युवतियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक बहेड़ी यूपी निवासी दो युवतियों का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर परिजनों ने उन्हें फटकार दिया। फटकार से नाराज युवतियां भागकर नैनीताल पहुंच गईं। बीती देर रात युवतियों को बुर्के में इधर-उधर घूमते देख पुलिस को शक हुआ। मौके पर मौजूद कांस्टेबल चनी राम और शिवराज राणा ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता लगा कि दोनों युवतियां घर से गुस्सा होकर यहां आई हैं। युवतियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने युवतियों के परिजनों को सूचना दी। देर रात युवतियों के परिजन नैनीताल पहुंचे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts