Connect with us
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि धर्म और देश की रक्षा के लिए शस्त्र भी उतने ही जरूरी है जितने कि शास्त्र। इसलिए हमारे एक हाथ में शास्त्र और दूसरे में शस्त्र होना चाहिए।

Uncategorized

एक हाथ में शास्त्र और दूसरे में शस्त्र जरूरी, देश व कौम के लिए हर किसी को आगे रहना चाहिए: त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्र और अपनी कौम के लिए हर व्यक्ति को आगे रहना चाहिए। जो समाज अपने देश और कौम के लिए चिंता नहीं करता उस समाज का पतन हो जाता है। उन्होंने कहा कि शास्त्र हमारे धर्म के मार्गदर्शक हैं, लेकिन धर्म और देश की रक्षा के लिए शस्त्र भी उतने ही जरूरी है जितने कि शास्त्र। इसलिए हमारे एक हाथ में शास्त्र और दूसरे में शस्त्र होना चाहिए।

त्रिवेंद्र ने यह बात नकरौंदा में स्थित क्षत्रिय कल्याण समिति के नवनिर्मित सामुदायिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने समाज का आह्वान किया कि हमें अपने देश और कौम की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहना होगा और अपने धर्म के कमजोर लोग की मदद के लिए तत्पर रहना होगा।

उन्होंने कहा कि आज हम तमाम तरह के संगठन तो बना लेते हैं, लेकिन छोटी-छोटी चीजों को लेकर के उसमें ऐसे मतभेद पैदा हो जाते हैं कि वे संगठन अकाल मृत्यु के कारण बन जाते हैं। इसलिए संस्थाओं और संगठनों का गठन तभी होना चाहिए जब हमारे पास कोई ठोस लक्ष्य हो और हम उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित होकर काम करने के लिए तैयार हों।

उन्होंने क्षत्रिय कल्याण समिति के उन पदाधिकारियों को बधाई दी जिन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि दान के साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोग का आह्वान किया कि आज हमारे सामने नई पीढ़ी को नशे से बचाने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि हम सबको नौजवान पीढ़ी पर नजर रखनी होगी और नई पीढ़ी को नशा और दूसरी बुराइयों से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला व पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय कल्याण समिति से जुड़े लोग मौजूद थे। क्षेत्रीय विधायक ने लोग को आश्वस्त किया कि सामुदायिक केंद्र को सुसज्जित करने के लिए जो भी आवश्यक वस्तुएं हैं अपने विधायक निधि से सहयोग करेंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts