Connect with us

Uncategorized

अम्बानी ने स्विस बैंक में छुपाया 814 करोड़ का कालाधन, इनकम टैक्स ने भेजा नोटिस

कालाधन छुपाने के मामले में अनिल अंबानी के खिलाफ मामला सामने आया है। इनकम टैक्स विभाग ने दो स्विस बैंक खातों में गुप्त धन रखने के लिए अनिल अंबानी को अभियोजन नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही आयकर विभाग ने दो स्विस बैंक खातों में रखे 814 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित धन रखने के मामले में 420 करोड़ रुपये कर चोरी करने के आरोप में रिलायंस अंनिल अंबानी समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी के खिलाफ काला धन अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मांग की है। विभाग ने अंबानी पर कर चोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने जानबूझकर भारतीय कर अधिकारियों के सामने अपने विदेशी बैंक खाते के विवरण और वित्तीय हितों का खुलासा नहीं किया। इस मामले में अंबानी को इस महीने की शुरुआत में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। विभाग ने कहा कि इस मामले में अनिल अंबानी पर काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) कर अधिनियम 2015 की धारा 50 और 51 के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है, जिसमें जुर्माने के साथ अधिकतम 10 साल कारावास की सजा का प्रावधान है। मामले में अनिल अंबानी को 31 अगस्त तक जवाब देने को कहा गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts