Connect with us

Uncategorized

पत्नी का पीछा करते करते होटल के कमरे तक पहुंच गया पति…पढ़िए फिर क्या हुआ…

हल्द्वानी। मायके जाने की बात कहकर घर से निकली दो बच्चों की मां पति की आंखों में धूल झोंककर होटल पहुंच गई। पत्नी के पीछे लगे पति ने उसे प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ दबोच लिया। होटल में हंगामा खड़ा हो गया। प्रेमी के सामने ही पति, पत्नी को थप्पड़ जड़ रहा था। हंगामे की सूचना पर पहुंची हल्द्वानी कोतवाली पुलिस दोनों को थाने ले गई।
पुलिस के मुताबिक पीलीकोठी निवासी एक व्यक्ति वाहन चालक है और वह यहां पत्नी व अपने दो बच्चों के साथ रहता है। बताया जाता है कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर काफी समय से शक था। सोमवार को चालक की पत्नी यह कहकर घर से निकली कि वह मायके जा रही है।
पत्नी का पीछा करते करते पति ने देखा कि पत्नी खान चंद मार्केट स्थित एक होटल में घुस गई। जिसके बाद पति ने कुछ देर इंतजार किया और फिर वह भी पीछे से होटल में पहुंच गया। पति होटल में सीधा होटल के कमरे में पहुंच गया। जहां उसने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थित में देखा तो उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
इसके बाद होटल में हंगामा खड़ा हो गया। पति ने सुबूत के तौर पर पत्नी व उसके प्रेमी के वीडियो भी बनवाए। पति ने प्रेमी के सामने ही पत्नी को कई थप्पड़ जड़ दिए। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत करा सभी को कोतवाली ले आई। जहां पर पति, पत्नी को साथ नही लेकर जाने पर अड़ा रहा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts