Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस सदन के बाद अब सड़क पर देगी भाजपा सरकार को पहली बड़ी चुनौती, प्रदेशभर में 07 अप्रैल को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

विधानसभा सत्र में सदन के बाद अब कांग्रेस सड़क पर सरकार को महंगाई पर चुनौती देगी। कांग्रेस सात अप्रैल को देहरादून में राज्य स्तरीय विरोध-प्रदर्शन और धरना देने जा रही है। प्रदेश स्तर पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ यह पहला प्रदर्शन होगा। पार्टी की गढ़वाल मंडल प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने कहा कि सभी जिलों को कार्यक्रम के बाद सूचना दे दी गई है।

सात के प्रदर्शन में पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल रहेंगे। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस एक अप्रैल से विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके तीसरे चरण में राज्य मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना है। सरकार के खिलाफ पहला कार्यक्रम होने की वजह से कांग्रेस ने इस पर पूरी ताकत लगा दी है। इससे पहले 29 और 30 मार्च को हुए विधानसभा सत्र में कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर काफी मुखर रही है। 

देश को बुरे दौर में ले आई है भाजपा: प्रीतम सिंह
निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा देश को सबसे बुरे दौर में ला चुकी है। विपक्ष जब लोकसभा और विधानसभाओं में महंगाई का विषय उठाता है तो सरकारें समाधान निकालने की बात नहीं करती। बल्कि भ्रामक आंकड़ों के जरिए महंगाई न होने का तर्क देती है। 

कांग्रेसय देश को महंगाई मुक्त बनाने की मांग लेकर आंदोलन जारी रखेगी। प्रीतम ने कहा कि यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में भले ही नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहे हैं, लेकिन कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts