Connect with us

Uncategorized

बैंक मैनेजर पत्नी को ग़ैर मर्द के साथ देखकर पति ने आपा खोया…चाकू से गोदकर मार डाला

गाजियाबाद जिले के वसुंधरा के सेक्टर-15 में शुक्रवार दोपहर प्रापर्टी डीलर विकास मीणा ने अपनी बैंक मैनेजर पत्नी काम्या (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी पर 20 से ज्यादा चाकू से वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत पर चढ़ा और नीचे कूद गया। इस दौरान रेलिंग का सरिया उसकी जांघ में घुस गया। उसकी चीख सुनकर पड़ोस के लोग जमा हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मृतक पत्नी काम्या के पिता सर्वण दास ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। इंडियन ऑयल से सेवानिवृत जगदीश मीणा के अनुसार, विकास और काम्या का 11 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विकास ने काम्या पर कई बार चाकू से वार किए। जगदीश मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते बृहस्पतिवार को विकास ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ बाहर देख लिया था। दोनों एक गाड़ी में सवार थे, इसी बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ था। देर शाम को जब काम्या घर पहुंची तो वहां भी परिवार के बीच काफी बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर शुक्रवार को काम्या ने ऑफिस से छुट्टी ले ली और घर में बच्चों के साथ समय बिताया। दोपहर में काम्या के रसोई में काम करने के दौरान अचानक विकास वहां गया और चाकू से कई बार उसकी पीठ पर वार कर दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts