Connect with us

Uncategorized

रोडवेज का किराया बढ़ाने के बाद टैक्सी चालकों ने भी किराया बढ़ाने को लेकर टैक्सी स्टैंड में की बैठक 

चंपावत टैक्सी यूनियन ने किराया बढ़ाए जाने को लेकर टैक्सी स्टेनड में एक बैठक की यहाँ रोडवेज़ द्वारा पूर्व में ही किराया बढ़ाया जा चुका है।आम खाद्य पदार्थों में भी GST लगने तथा रोडवेज़ और केमू द्वारा किराया बढ़ाए जाने के बाद यहाँ टैक्सी यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष ललित भट्ट के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने टैक्सी स्टेनड में बैठक की, इस दौरान तमाम टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और टैक्सी चालक मौजूद रहे।टैक्सी यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष ललित भट्ट ने बताया कि रोडवेज़ द्वारा पूर्व में ही किराया बढ़ाया जा चुका है तथा महंगाई लगातार बढ़ रही है जिसको देखते हुए टैक्सी चालक किराया बढ़ाने की बात कर रहे हैं ,तथा आम सहमति के बाद चंपावत में भी टैक्सियों का किराया बढ़ाया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts