Connect with us

Uncategorized

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में आल इंडिया लेवल पर एडमिशन शुरू

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा : दूसरी काउंसलिंग के साथ ही मेडिकल कालेज में अब आल इंडिया कोटे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को राष्ट्रीय स्तर के प्रवेश का खाता खुलने के साथ दो छात्रों ने कालेज में प्रवेश लिया। अब पांच मार्च तक प्रवेश जारी रहेंगे। इसके बाद फिर राज्य कोटे की बची सीटों में दूसरी काउंसलिंग में प्रदेश के प्रवेशार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 10 मार्च तक दोनों कोटों की कुल 100 सीटों पर शत प्रतिशत प्रवेश होने की उम्मीद है।

मेडिकल कालेज को इसी साल नेशनल मेडिकल काउंसिल से प्रथम एलओपी में एमबीबीएस की 100 सीटों को मान्यता मिली थी। इसमें 85 सीटें राज्य और 15 सीटें आल इंडिया कोटे की थी। फरवरी पहले पखवाड़े में राज्य स्तर के 75 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 76 प्रवेशार्थियों ने कालेज में प्रवेश लिया। 15 फरवरी से कालेज में कक्षाएं संचालित हुई। लेकिन फिलहाल पहली काउंसलिंग में आल इंडिया कोटे से प्रवेश के लिए कोई नहीं पहुंचा।

दूसरी काउंसलिंग में राज्य कोटे की बची नौ और आल इंडिया की 15 सीटों पर प्रवेश होना था। इधर बुधवार से आल इंडिया कोटे से प्रवेश प्रक्रिया शुरु हुई। कालेज प्रशासन को प्रवेश के लिए 15 प्रवेशार्थिों की सूची मिल गई। पहले दिन दिल्ली से पहुंचे दो छात्रों ने कालेज में प्रवेश लिया। अब पांच मार्च तक अन्य आठ छात्र भी प्रवेश लेंगे। 10 मार्च से पहले राज्य कोटे की बची सीटों में भी छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

अभी राज्य कोटे से हैं 75 छात्र

मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की राज्य कोटे से प्रवेश के लिए दूसरी काउंसलिंग अभी शुरू भी नहीं हुई। लेकिन एक छात्र ने कालेज छोड़ दिया। किसी अन्य कालेज में प्रवेश की राह आसान होने पर छात्र ने यहां की सीट छोड़ दी। पूर्व में 76 छात्रों को प्रवेश दिया गया था। अब कालेज में राज्य कोटे 75 छात्र हैं।

प्राचार्य डा. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि आल इंडिया कोटे की 15 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन दो छात्रों ने प्रवेश लिया है, अब पांच मार्च तक सभी छात्र पहुंचकर प्रवेश ले सकेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts