Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal: आज पंचक समाप्त, देवी दुर्गा के आशीर्वाद से इन राशियों के लिए दिन रहेगा लाभकारी

खबर शेयर करें -

 आज गुरुवार 23 मार्च को चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में जाएंगे। साथ ही आज शुक्र भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आज पंचक भी समाप्त हो रहा है। नक्षत्रों की बात करें तो आज रेवती उपरांत अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के बीच चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन किन-किन राशियों पर मां दुर्गा की खास कृपा रहेगी जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आज का राशिफल।

मेष राशि : कई रुके कार्य पूर्ण होंगे

मेष राशि : कई रुके कार्य पूर्ण होंगे

 मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा और कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यवसाय में आपको समझदारी से कोई फैसला लेना चाहिए और हर पहलू के बारे में सोचना चाहिए। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज रात का समय अपनों से मुलाकात में बीतेगा। छात्रों को अपने ज्ञान को और बढ़ाने की जरूरत है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ राशि : नौकरी में पद और प्रतिष्ठा का लाभ

वृषभ राशि : नौकरी में पद और प्रतिष्ठा का लाभ

वृषभ राशि वालों को आज धैर्य और सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। आज के दिन आपको लोगों से संतोष और शांति के साथ बात करने की जरूरत है। तभी आपके काम पूरे होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफलता देंगे। आज आपको नौकरी में पद और प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी आज आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा, जिससे मन में प्रेम की भावना रहेगी। रात के समय कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात हो सकती है। सावधान रहें। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

मिथुन राशि : कीमती सामान के चोरी होने का खतरा

मिथुन राशि : कीमती सामान के चोरी होने का खतरा

मिथुन राशि के लोगों को आज सावधान रहना होगा। आज भाग्‍य आपके अनुकूल नहीं है और आज कुछ नुकसान होने की आशंका है। कीमती सामान के चोरी होने का खतरा है, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपके मित्रों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। संतान ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उसमें सफलता भी मिलेगी और आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। आज रात्रि के समय किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्‍य दें।

कर्क राशि : भविष्य में काफी लाभ मिलेगा

कर्क राशि : भविष्य में काफी लाभ मिलेगा

कर्क राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। हर कार्य में सफलता प्राप्ति के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। आपको भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आज जीवनसाथी के साथ प्रेम भरी बातें होंगी। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति का दर्शन हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। माता के साथ आज आपकी थोड़ी कहासुनी हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

सिंह राशि : आपको थोड़ी भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी

सिंह राशि : आपको थोड़ी भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी

 सिंह राशि के जातकों के लिए आज लाभ के संकेत मिल रहे हैं। वाणी की कोमलता के कारण आज आपको नौकरी और व्यवसाय में विशेष सम्मान दिलाएगी। इससे आपके शत्रुओं को कष्ट होगा, लेकिन आपको उनकी परवाह करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपके पराक्रम को देखकर वे नष्ट हो जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। आज आपको थोड़ी भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन मेहनत सफल होने से थकान का अनुभव नहीं होगा। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज शाम को किसी पड़ोसी से अनबन होने की आशंका है। बहस और विवाद को जितना संभव हो टाल दें।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि : आज मन प्रसन्न होगा

कन्या राशि : आज मन प्रसन्न होगा

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम पर धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान को धार्मिक कार्य करते देख आज मन प्रसन्न होगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपकी खुशी का कारण बन सकती है। आज आप किसी महिला की उसके कार्यक्षेत्र में मदद कर सकते हैं।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

तुला राशि : पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आएगा

तुला राशि : पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आएगा

तुला राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। इससे आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर और परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने से कई दिनों से चल रही लेन-देन की बड़ी समस्या भी समाप्त हो जाएगी। प्रेम प्रसंग प्रबल होंगे। आज आप अपनी माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक राशि : आपका मन चिड़चिड़ा हो सकता है

वृश्चिक राशि : आपका मन चिड़चिड़ा हो सकता है

 वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। अपनी सेहत में आज कुछ नरमी महसूस सकते हैं, आराम करने की चाहत अधिक रहेगी। कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। किसी बात से आपका मन चिड़चिड़ा हो सकता है। क्रोध अधिक आएगा जिस पर आपको काबू रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर आप उलझन में भी रहेंगे। किसी बात से मन को कष्ट हो सकता है

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा नाम स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि : आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

धनु राशि : आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

 धनु राशि वालों के सितारे उनके पक्ष में हैं। पैसों के मामले में आज आपका दिन बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके पारिवारिक व्यापार में भी आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से कहासुनी होने की आशंका है इसलिए संयम से काम लें और वाणी को नियंत्रित रखें।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर राशि : आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

मकर राशि : आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

 मकर राशि वालों का दिन शुभ है और भाग्य साथ दे रहा है। आज के दिन आपको अपने माता और पिता का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। आज शाम के समय किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, नहीं तो यह विवाद कानूनी हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनेंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

कुंभ राशि : व्यापार में प्रयास सफल रहेंगे

कुंभ राशि : व्यापार में प्रयास सफल रहेंगे

कुंभ राशि वालों को आज का दिन धैर्य और सतर्कता से बिताने की सलाह है। अचानक कोई खबर सुनकर आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। आज आपकी सेहत नरम रहेगी और किसी बात से मन मायूस रह सकता है। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज थोड़ी कहासुनी हो सकती है। व्यापार की दिशा में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसमें निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

मीन राशि : आज कोई लेन-देन न करें

मीन राशि : आज कोई लेन-देन न करें

 मीन राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। यदि वैवाहिक जीवन में कोई बाधा चल रही थी तो वह समाप्त होगी। ससुराल पक्ष से आज कोई लेन-देन न करें, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर कुछ खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें। किसी कीमती सामान के चोरी होने की आशंका है। आज का दिन पुत्र पुत्री की चिंता में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें। मां दुर्गा की पूजा करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page